
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के संबंध में बैठक हुई आयोजित।
जिला संवाददाता अजय मिश्रा
संत कबीर नगर 14 अक्टूबर, 2025 जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद के खलीलाबाद तहसील अंतर्गत जंगल ऊन में स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जयप्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जंगल ऊन में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण कार्य हेतु प्रस्तावित भूमि केंद्रीय विद्यालय संगठन के नाम स्थानांतरित किए जाने के संबंध में चर्चा की गई, इस संबंध में नियमानुसार प्रक्रिया को पूर्ण करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा संबंधितों को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर जिला विद्या निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, डायट प्रवक्ता धीरेंद्र त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


