
1500 मीटर दौड़ में दुधारा की शाहिना खातून प्रथम
माध्यमिक विद्यालयों की तहसील स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता में ए. एच. एग्री. इंटर कॉलेज दुधारा का दबदबा
जिला संवाददाता अजय मिश्रा
संतकबीरनगर हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में आयोजित तहसील स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता में ए. एच. एग्री. इंटर कॉलेज दुधारा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर बालिका वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में शाहिना खातून ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 200 जूनियर बालिका वर्ग में साबरीन खातून द्वितीय व शशीप्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर बालिका वर्ग गोला क्षेपण में अनिशा को तृतीय स्थान, लंबी कूद में सबरीन खातून को तृतीय स्थान, डिस्कस थ्रो में अंजनी कुमारी को तृतीय स्थान, ऊंची कूद में अंजनी कुमारी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। सीनियर बालक वर्ग जैवलिन थ्रो में आकाश गौतम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।
एथलीट प्रतियोगिता में दुधारा विद्यालय से शाहीन खातून, अंजुम, संजना, शशिप्रिया, अनीसा, अनीता, सोनल, प्रिंसी कुमारी, प्रीति कुमारी, उममेकुलसुम, अंजनी, काजल, काजल, खुशी, साबरीन खातून, शमीम, जियाउल मुस्तफा, अफसर, अब्दुल अहद, आकाश गौतम ने प्रतिभाग किया। टीम मैनेजर के रूप में कमरे आलम सिद्दीकी, जुबेर अहमद, अखिलेश कुमारी मौजूद रहे।
विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी, मुहम्मद इश्तियाक अंसारी, फसीहुद्दीन, कमरे आलम सिद्दीकी, अब्दुस्सलाम, मुहम्मद शाहिद, जुबैर अहमद, मुहम्मद युनुस, औबेदुल्लाह, मुहम्मद परवेज अख्तर,ओजैर अहमद, सबीह अहमद, हकीमुल्लाह, असादुल्लाह, जुनैद अहमद, अखिलेश कुमारी, रफी अहमद, आरिफ अली ने बधाई दी है।


