
रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच। संत कबीर नगर समाचार
नाथनगर चौराहे पर पुलिस का गहन चेकिंग अभियान, दो दर्जन वाहनों का चालान
संत कबीर नगर के नाथनगर ब्लॉक अंतर्गत आज महुली थाना प्रभारी एसओ रजनीश राय के नेतृत्व में नाथनगर चौराहे पर गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने बिना कागजात, बिना हेलमेट और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
अभियान के दौरान करीब दो दर्जन वाहनों का चालान किया गया और कई वाहनों को मौके पर सीज भी किया गया। चेकिंग अभियान में महुली थाना प्रभारी रजनीश राय के साथ उनकी पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।
एसओ रजनीश राय ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है, और सुरक्षा के दृष्टिकोण से ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
📍 स्थान: नाथनगर चौराहा, संत कबीर नगर
📅 तारीख: 14.10.2025


