
*नगदी व जेवर चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 60,000 रूपये नगद व 10,00,000 रूपये के जेवरात बरामद*
ब्यरो रिपोर्ट मोहम्मद इस्लाम साप्ताहिक समाचार पत्र जनता का सच
• *थानाः- दरगाह शरीफ/ स्वॉट/ सर्विलांस*
पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री रामानन्द कुशवाहा एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री पहुप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना दरगाह शरीफ पुलिस व स्वॉट/सर्विलांस की संयुक्त टीम को मिली सफलता, मु0अ0सं0 298/2025 धारा 305(ए) बीएनएस से सम्बन्धित 04 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, चोरी किये गये शत-प्रतिशत 60,000 रूपये नगद व 10,00,000 रूपये के जेवरात बरामद ।
o *घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनाँक 11.10.2025 को वादिनी मुकदमा श्रीमती सलमा बेगम पत्नी नसीम अहमद निवासी मंसूरगंज थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 10.10.2025 को समय 15.00 बजे अपने घर से अपनी देवरानी शमा उर्फ हुमा के साथ सत्तीकुआं शादी/वलिमा में गयी थी तथा शायंकाल 18.00 बजे घर वापस आयी एवं ताला खोलकर अन्दर प्रवेश की तो देखी उसके घर के दो कमरे व दोनों कमरों में रखी हुई एक-एक अलमारियां खुली हुई हैं तथा उसमें वादिनी की पुत्री अरसिया अंसारी पत्नी सिरताज जो विगत 06 माह से अपने पति के साथ विदेश सऊदिया में रह रही है का जेवरात कीमत करीब 10,00,000 रूपये व वादिनी मुकदमा के देवर वसीम का 60,000 रूपये नगद चोरी हो गया है । इस सम्बन्ध में थाना दरगाह शरीफ में मु0अ0सं0 298/2025 धारा 305(ए) बीएनएस का अभियोग अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत किया गया तथा विवेचना उ0नि0 श्री आशुतोष कुमार राय को सुपूर्द की गई । पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच महोदय द्वारा उक्त घटना के अनावरण हेतु दो टीमों का गठन कर, एसओजी टीम को भी घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया ।
o *अनावरण का विवरण-*
थाना दरगाह शरीफ पुलिस की टीम व एसओजी/सर्विलांस टीम बहराइच द्वारा आज दिनाँक 14.10.2025 को 05 दिवस के अन्दर ही अथक परिश्रम, निष्ठा व लगन से इस घटना में संलिप्त सभी 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए चोरी किये गये समस्त नगद रूपये 60,000 व सोने व चाँदी के जेवरात कीमत करीब 10,00,000 रूपये बरामद किये गये । गिरफ्तारी, बरामदगी व साक्ष्य के आधार पर मु0अ0सं0 298/2025 धारा 305(ए) बीएनएस में धारा 317(2) बीएनएस की अभिवृद्धि की गयी ।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्ता शमा उर्फ हुमा, वादिनी मुकदमा सलमा बेगम के देवर वसीम की दूसरी पत्नी है । घटना के दिन अभियुक्ता शमा के पति व जेठ अपने दुकान पर चले गये तथा अपने जेठ के लड़के अयान को बाहर भेज दी एवं अपने व अपनी जेठानी(वादिनी) को शादी/वलिमा के कार्यक्रम में सत्तीकुआं लेकर गयी एवं वलिमा में जाने से पहले ही घर में अन्य अपराधियों को प्रवेश कराकर छत पर छिपा दी थी तथा शादी/वलिमा से ही अपराधियों को चोरी करने हेतु फोन के माध्यम से सहयोग करती रही तथा तालों के चाभी रखने का स्थान, रूपये व जेवरात रखने के स्थान का वीडियो फुटेज बनाकर सुगमता हेतु पहले ही शनि उर्फ अफजाल अहमद के मोबाइल पर भेजी थी । अभियुक्ता शमा उर्फ हुमा का अभियुक्त तनवीर खान भांजा है तथा अभियुक्त शनि उर्फ अफजाल अहमद उसके सहेली का पति है एवं अभियुक्त फैजान उर्फ हमला अभियुक्त शनि उर्फ अफजाल अहमद का मित्र है । अभियुक्ता शमा उर्फ हुमा द्वारा अभियुक्त शनि उर्फ अफजाल एवं तनवीर खान को चोरी करने हेतु अपने मकान के अंदर प्रवेश कराकर अपने छत पर छिपायी थी तथा अभियुक्त फैजान उर्फ हमला इन अभियुक्तों के सम्पर्क में रहते हुए मकान के बाहर निगरानी कर रहा था । अभियुक्ता शमा उर्फ हुमा शादी/वलिमा से ही अभियुक्तों से सम्पर्क कर घटना को कारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
o *घटना का उद्देश्य-*
अभियुक्ता शमा उर्फ हुमा वादिनी मुकदमा सलमा बेगम की सगी देवरानी है, जिसनें इस घटना को कारित करने के लिये अन्य अभियुक्तों के साथ षडयन्त्र रचकर सभी अभियुक्तों के साथ मिलकर घटना को कारित किया । घटना करने का मुख्य उद्देश्य अपने पहले पति से पैदा हुई पुत्री की शादी हेतु जेवरात व धन का संग्रह करना था ।
o *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
1. शनि उर्फ अफजाल अहमद पुत्र इकबाल अहमद निवासी बगरहन टोला वार्ड नं0 01 कस्बा नानपारा थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच उम्र करीब 27 वर्ष
2. फैजान उर्फ हमला पुत्र अब्दुल जलील निवासी मोहल्ला कसगर वार्ड नं0 2 कस्बा नानपारा थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच उम्र करीब 24 वर्ष
3. तनवीर खान पुत्र मोहसीन खान निवासी गुप्ता भोजनालय के पास बड़ी हाट थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच उम्र करीब 25 वर्ष
4. शमा उर्फ हुमा पत्नी वसीम अहमद निवासी मंसूरगंज निकट शेख मदार बक्श मस्जिद थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच उम्र करीब 40 वर्ष
o *अनावरित अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 298/2025 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच
o *गिरफ्तारी का स्थान व समय-*
– गिरफ्तारी स्थान- माल गोदाम रोड रेलवे स्टेशन के पास जीर्ण शीर्ण दुर्गा मन्दिर परिसर
– दिनांक- दिनाँक 14.10.2025 समय- 06.50 बजे प्रातः
o *बरामदगी का विवरण-*
चोरी किये गये शत-प्रतिशत नगद रूपये 60,000 तथा सोने व चाँदी के जेवरात कीमत करीब 10,00,000 रूपये बरामद
o *गिरफ्तारी टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री रामाज्ञा सिंह थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच
2. प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज सिंह यादव स्वॉट/ सर्विलांस जनपद बहराइच
3. उ0नि0 श्री आशुतोष कुमार राय थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच
4. उ0नि0 श्री कामेश्वर राय थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच
5. उ0नि0 श्री नवनीत कुमार थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच
6. हे0का0 जाबिर खाँ थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच
7. हे0का0 रामनेवास थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच
8. हे0का0 अजीत सिंह स्वॉट टीम जनपद बहराइच
9. हे0का0 विष्णु प्रताप सिंह स्वॉट टीम जनपद बहराइच
10. का0 संतोष यादव स्वॉट टीम जनपद बहराइच
11. का0अंकुर यादव स्वॉट टीम जनपद बहराइच
12. का0अमित यादव स्वॉट टीम जनपद बहराइच
13. का0 राहुल बाजपेई स्वॉट टीम जनपद बहराइच
14. का0 मुकेश कुमार थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच
15. हे0का0 प्रदीप कुश्वाहा सर्विलांस सेल बहराइच
16. का0 प्रदीप गंगवार सर्विलांस सेल बहराइच
17. का0 आनन्द उपाध्याय सर्विलांस सेल बहराइच
18. का0 रचित यादवेन्द्र सर्विलांस सेल बहराइच
19. म0आ0 चाँदनी सिंह थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच
20. म0आ0 अल्का देवी थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच


