Advertisement

नवाबगंज फर्रुखाबाद ग्राम पहाड़पुर के सुमनलता महा विद्यालय अंश नगर पहाड़पुर में देवी जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व निर्धारित इस कार्यक्रम में शाम से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया।


नवाबगंज फर्रुखाबाद ग्राम पहाड़पुर के सुमनलता महा विद्यालय अंश नगर पहाड़पुर में देवी जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व निर्धारित इस कार्यक्रम में शाम से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया।

मां देवी के भक्त अपनी-अपनी जगह पर ही जमे रहे। उन्हें इंतजार था तो केवल इतना ही कार्यक्रम का शुभारंभ हो जाए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यासागर राठौर जी ने किया ।

कार्यक्रम शुरू हुआ तो भोर के उजाले तक एक से बढ़कर एक भजन और कीर्तन दूर-दूर से आए कलाकारों ने अपने फन का जौहर दिखाए, तो लोग दांतो तले अंगुली दबाने को विवश हो गए। देवी जागरण में सम्राट म्यूजिक ग्रुप जागरण पार्टी के कलाकारों ने छटा बिखेरी इस ग्रुप के कलाकार अपनी मधुर आवाज से भजन और कीर्तन प्रस्तुत करने के लिए जैसे ही मंच पर आए तो कार्यक्रम स्थल मां दुर्गा के जयकारों से गूंजायमान हो गया।

इन कलाकारों ने गौरी पुत्र गणेश, राधाकृष्ण, काली माता, शंकर पार्वती आदि भव्य झांकियां प्रस्तुत की जो देखते ही बन रही थी। भव्य झांकियां को दर्शकगण तालियां बजाने से अपने आप को रोक नहीं सके। एक-एक कर कर इन देवी-देवताओं की आरती उतारी गई।
पूरी रात भक्तगड़गड़ाहट से पूरा पांडाल गूंजायमान हो उठा। पूरी रात भक्त भजनों पर झूमते रहे। इस दौरान सभी ने खूब तालियां बजाई और जमकर नृत्य किया और जयकारे लगाए।

कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इसके पश्चात माता रानी की आरती के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

विपिन कुमार राठौर जी द्वारा कराया गया देवी का भव्य अलौकिक मनमोहक जागरण जिसमें आए हुए ग्राम एवं क्षेत्र के लॉगो ने खूब किया मनोरंजन 🙏🏻🙏🏻

*जय माँ भवानी*
*जय माँ शेरा वाली🙏🏻*

Janta Ka Sach News