Advertisement

मुख्य विकास अधिकारी के अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एन०आर०एल०एम०) अन्तर्गत एक दिवसीय बैंकर्स उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन।


मुख्य विकास अधिकारी के अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एन०आर०एल०एम०) अन्तर्गत एक दिवसीय बैंकर्स उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन।

जिला संवाददाता अजय मिश्रा
संत कबीर नगर 13 अक्टूबर 2025दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा स्वयं सहायता समूहों के बैंक कैंडिट लिंकेज के लक्ष्य के प्राप्ति हेतु जनपद के समस्त बैंक शाखा प्रबन्धकों का सूक्ष्म वित्त एवं वित्तीय समावेशन विषयक पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया।
उपायुक्त स्वतंः रोजगार प्रवीण कुमार शुक्ला के द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ कार्यशाला के उदेश्य से सभी को अवगत कराया। उन्होंने कहा बैंकर्स के सहयोग से ही स्वयं सहायता समूहों को आगे बढ़ाया जाना है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने कहा कि बैकर्स उन्मुखीकारण के कार्यशाला के माध्यम से उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सम्बन्ध में बैकर्स को विस्तृत जानकारी की जायेगी। जिससे स्वयं सहायता समूहों के बचत खाता एवं बैंक क्रेडिट लिंकेज में बैंक प्रबन्धकों का सहयोग मिले एवं जनपद हेतु निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हो सके जिससे स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को अधिक से अधिक गतिविधियों को जोडा जा सकें। जिससे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में अच्छा प्रयास किया जा रहा है।
राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान हैदराबाद से आये नेशनल रिसोर्स पर्सन एम०पी० सिंह द्वारा कार्यशाला में भारतीय रिजर्व बैंक की स्वयं सहायता समूह के बैंक लिंकेज से सम्बन्धित नई गाइड लाईन के सम्बन्ध में बैंक प्रबन्धकों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी एवं जिले के आर्थिक एवं समाजिक विकास में स्वयं सहायता समूह व संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान हैदराबाद से आये नेशनल रिसोर्स पर्सन के०एस० राव के द्वारा भी कार्यशाला में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहों को प्राप्त होने वाले रिवाल्विंग फण्ड एवं सामुदायिक निवेश निधि, सी०सी०एल०, सी०बी०आर०एम०, बैंक सखी के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।
कार्यशाला के अन्त में स्वयं सहायता समूहों के सी०सी०एल० में बैंक स्तर पर आने वाले समस्याओं का समाधान भी रिसोर्स पर्सन के द्वारा किया गया एवं स्वंय सहायता समूह के द्वारा पूर्ण प्रपत्र बैंक में प्राप्त करने व पंचसूत्र का पालन करने हेतु कहा गया जिससे बैंक प्रबन्धको द्वारा अधिक से अधिक सी०सी०एल० किया जा सके।
कार्यशाला में पवन कुमार सिन्हा अग्रणी जिला प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक द्वारा समस्त बैंक शाखाओं को अधिक से अधिक सी०सी०एल० कराने सम्बंधी निर्देश दिये गये। इस कार्यकम में क्षेत्रीय प्रबन्धक उ०प्र० ग्रामीण बैंक, समस्त बैकों के जिला समन्वयक, शाखा प्रबन्धक, समस्त जिला मिशन प्रबन्धक एन०आ०एल०एम०, समस्त ब्लाक मिशन प्रबन्धक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंक सखी उपस्थित रही।

Janta Ka Sach News