
राजा भईया की शिकायत पर गंगापुर सिटी नगर परिषद के जिम्मेदारों को हुआ नोटिस जारी, करोड़ों रुपयों की गाड़ियों के पार्किंग में कबाड़ होने का मामला, सतर्कता जांच के आदेश
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर जिले की तहसील गंगापुर सिटी नगर परिषद की पार्किंग में जनता की गाढ़ी कमाई से खरीदी गई ऑटोमैटिक सफ़ाई की कई गाड़ियां महीनों से खड़ी कबाड़ होकर धूल फांक रही थीं, जिसकी शिकायत हिन्दुस्तान शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली हाई कोर्ट के एडवोकेट राजेन्द्रसिंह तोमर राजा भईया ने जिला कलेक्टर सहित संबंधित अधिकारियों को पिछले दिनों की थीं कोई कार्यवाही ना होते देख उन्होंने डीएलबी के शासन सचिव को फोटो एवं तथ्यों सहित पुनः शिकायतें दर्ज कराई थी जिस पर उनके आदेश से नगर परिषद गंगापुर सिटी के आयुक्त को तत्काल संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के आदेश डीएलबी निदेशक सतर्कता द्वारा दिए गए, वैसे तो राजा भईया की शिकायत में स्वयं नगर आयुक्त भी आरोपी हैं परन्तु शिकायत की गंभीरता को देखते हुऐ और अपना पल्ला झाड़ते हुऐ तत्कालीन नगर आयुक्त ने नगर परिषद के संबंधित जिम्मेदार दो अधिकारियों राहुल कौशल कनिष्ठ सहायक स्टोर शाखा प्रभारी एवं पिंटूराम मीणा स्वस्थ निरीक्षक, गैराज शाखा प्रभारी को उपरोक्त बाबत नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है और तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है साथ ही दोषी पाए जाने पर एक तरफा कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी है, नोटिस की प्रति पत्रकारों को देते हुऐ एडवोकेट राजेन्द्रसिंह तोमर राजा भईया ने बताया कि नगर परिषद गंगापुर सिटी के संबंधित कर्मचारियों और स्वयं नगर आयुक्त की लापरवाही तथा गैर जिम्मेदाराना कार्य से जनता की टैक्स द्वारा दी मेहनत की कमाई और सरकार के राजस्व से ये ऑटोमैटिक सफ़ाई की गाड़ियां शहर की सफ़ाई व्यवस्था के लिए खरीदी गई थीं जिनकी कीमत कई करोड़ों में है परन्तु पहले दिन से ही ये सभी गाड़ियां श्री खाटू श्याम मंदिर के पास बनी नगर परिषद गंगापुर सिटी की पार्किंग में खड़ी धूल फांकते हुऐ कबाड़ हो रही हैं इनके टायर और रिम तक आधे से ज्यादा खड़े खड़े जमीन में धंस कर सड़ गए है इनके ऊपर पेड़ और झाड़ियां उग चुकी हैं तमाम पुर्जे वे जान हो चुके हैं परन्तु जिम्मेदार कर्मचारियों का इन पर कोई ध्यान नहीं है जानकार सूत्रों की माने तो इन ऑटोमैटिक गाड़ियों को चलाने के लिए नगर परिषद में एक्सपर्ट ड्राईवर तक मौजूद नहीं है, राजा भईया द्वारा जनहित में लड़ी ये लड़ाई देर से ही सही पर अब रंग लाने लगी है ये तो अब आने वाला वक्त ही बताएगा कि इस लापरवाही और नुकसान के लिए नगर परिषद के किस किस अधिकारी पर और क्या क्या कार्यवाही होगी, फिलहाल इस सतर्कता जांच से पूरे नगर परिषद में हड़कंप मचा हुआ है। —— जारीकर्ता राजेन्द्रसिंह तोमर राजा भईया एडवोकेट दिल्ली हाई कोर्ट एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दुस्तान शिवसेना मो न-9811371054=9818951279


