Advertisement

डीएम व एसपी ने उ0प्र0 लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहकर नकलविहीन, पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा संचालन का किया गया निरीक्षण।


डीएम व एसपी ने उ0प्र0 लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहकर नकलविहीन, पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा संचालन का किया गया निरीक्षण।

उ0प्र0 लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 जनपद के 14 परीक्षा केंद्रों पर हुई सकुशल संपन्न।

दो पालियों में संपन्न हुई परीक्षा में कुल 5660 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित, 5668 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित।

जिला संवाददाता अजय मिश्रा
संत कबीर नगर 12 अक्टूबर जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा जनपद में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 को सकुशल, नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न करने के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं/सुविधाओं का जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रुप से परीक्षा केंद्र मौलाना आजाद इण्टर कॉलेज खलीलाबाद, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद का निरीक्षण किया गया।
जनपद संतकबीरनगर के अन्तर्गत चल रहे विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सी0सी0टी0वी0 कैमरों की कार्यशीलता, बैठने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारीद्वय द्वारा द्वारा उक्त परीक्षा को सकुशल सम्पन्न करानें/शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारीगण को शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया एवं परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
उल्लेखनीय है कि जनपद के 14 परीक्षा केंद्रों पर उ0प्र0 लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 दो पालियों में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रथम पाली में समस्त परीक्षा केंद्रों हेतु पंजीकृत कुल 5664 परीक्षार्थियों में से 2839 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जबकि 2825 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में समस्त परीक्षा केंद्रों हेतु पंजीकृत कुल 5664 परीक्षार्थियों में से 2821 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जबकि 2843 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।

Janta Ka Sach News