
रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच। 📰sharhra ग्राम सभा में साइकिल _चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश
_
संत कबीर नगर जिले के नाथनगर ब्लॉक अंतर्गत sharhra ग्राम सभा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ग्रामीण की साइकिल चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना आदित्य कार्यक्रम के दौरान हुई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने घटना पर अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि “यह हमारी जिम्मेदारी नहीं है।” प्रधान के इस बयान से ग्रामीण और अधिक नाराज हो गए।
ग्रामीणों ने बताया कि चोरी की इस घटना से वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। घटना के बाद संबंधित व्यक्ति निराश होकर अपने घर लौट गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द साइकिल चोरी की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
📍स्थान – ग्राम पंचायत सदाहरा, ब्लॉक नाथनगर, जनपद संत कबीर नगर


