Advertisement

वारदात का महज 05 घंटे में किया खुलासा


वारदात का महज 05 घंटे में किया खुलासा
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
गंगापुर सिटीअनिल कुमार आई.पी.एस., पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार व राम कुमार कंसवा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सवाई माधोपुर, राकेश राजोरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, गंगापुर सिटी, सीताराम मीना वृत्ताधिकारी, वृत्त गंगापुर सिटी के सुपरवीजन में जिला पुलिस के थानाधिकारियों के सहयोग से महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े निकालने वाले दो अभियुक्तों को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की गई।
घटना का विवरण :- दिनांक 08.10.2025 को थाना सदर गंगापुरसिटी पर एक महिला के अपहरण के संबंध में प्रकरण दर्ज किया गया था, प्रकरण की जांच के दौरान गंगापुरसिटी में अलग-अलग स्थानों पर अपर्हत महिला की तलाश के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा था। शहर के सीसीटीवी चैक किये जा रहे थे। आज दिनांक 09.10.2025 को सुबह थाना कोतवाली गंगापुरसिटी पर इत्तला मिली गंगाजी की कोठी के पास एक महिला अज्ञात महिला करौली रोड पर सडक के साईड में कच्चे रास्ते पर घायल अवस्था में पड़ी है। महिला के दोनों पांव कटे हुये है। थानाधिकारी थाना गंगापुरसिटी तुरन्त मौके पर पहुंचे तथा घायल महिला को ईलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया एवं महिला के पर्चा बयान लिये गये। तभी ज्ञात आया कि यह यही महिला है जिसका अपहरण का प्रकरण थाना सदर गंगापुरसिटी पर दर्ज है। उक्त के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय को निवेदन किया गया। महिला को चिकित्सकों की सलाह पर अग्रिम ईलाज हेतु जयपुर भिजवाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सवाई माधोपुर से तुरन्त गंगापुरसिटी सदर थाने पर पहुंचे तथा जिले के विभिन्न अधिकारियों को टास्क देकर के मुल्जिमों की तलाश करने हेतु निर्देश दिये। सभी टीमों ने श्रीमान पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मुल्जिमान की तलाश की तथा मुल्जिमान की बापर्दा गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की। मुल्जिम. रामोतार उर्फ काडू पुत्र पन्नालाल उर्फ कल्याण जाति बैरवा उम्र 32 साल निवासी खेडा बाढ रामगढ़ थाना सदर गंगापुरसिटी के द्वारा पूर्व में भी ऐसी वारदात कर चुका है जो काफी दिनों से जेल में था। जो करीब 15-20 दिन पहले की जेल से बाहर आया था जिसने अपनी महिला मित्र मुल्जिमा तनु उर्फ सोनिया पत्नी रामोतार उर्फ काडू जाति पुजारी निवासी भैंसा थाना गहनोली मोड जिला भरतपुर के साथ मिलकर मजदूरी के बहाने से पीडिता को अपने किराये के कमरे पर बुलाकर तथा वहां से सुनसान स्थान पर ले जाकर पैरों के कडे लूटने की नियत से महिला के पैर काटे थे। मुल्जिम ने जिस व्यक्ति को कडे बेचे थे, उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर ली है कड़े के बेचने के पश्चात जो पैसे मिले है उसको पुलिस के द्वारा जब्त कर लिया है। अनुसंधान जारी है।
उक्त घटना में मुल्जिामान की गिरफतारी में श्री रेवत सिंह सउनि कार्यालय अति. पुलिस अधीक्षक,
जिला सवाई माधोपुर की अहम भूमिका रही।

Janta Ka Sach News