
केंद्र की योजनाओं को लेकर राष्ट्रीय दशहरा मेला में पहुंची सीबीसी की टीम,
मेलार्थियों को बताए उनके अधिकार और फायदे
राष्ट्रीय दशहरा मेला मे ’’स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार और जीएसटी बचत उत्सव’’ मल्टी मीडिया प्रदर्शनी: उज्ज्वला, जीएसटी सुधार ,सुकन्या समृद्धि से लेकर पोषण माह तक की दी जानकारी,
प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को हाथों-हाथ दिए इनाम
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
कोटा , .। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार कोटा की टीम राष्ट्रीय दशहरा मेला मे बुधवार को पहुंची ओर शुक्रवार तक मेला मे रहेगी । यहां ’’स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार और जीएसटी बचत उत्सव’’ पर दिनाक 8 से 10 अक्टूबर तक लगाई गई तीन दिवसीय मल्टी मीडिया प्रदर्शनी मे दूसरे दिन केंद्र की योजनाओं की जानकारी दी ।
केन्द्रीय संचार ब्यूरो द्वारा राष्ट्रीय दशहरा मेला कोटा में आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं और छात्राओं ओर युवाओ एव आमजन को न सिर्फ योजनाओं की जानकारी दी जा रही है , बल्कि रोचक प्रतियोगिताओं ओर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है ।
सहायक निदेशक ने गिनाएं एक-एक योजना के लाभ
मल्टी मीडिया प्रदर्शनी में मंत्रालय के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होंने बताया कि कैसे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन, सुकन्या समृद्धि योजना से बेटियों का भविष्य सुरक्षित करना और पीएम स्वनिधि योजना से अपना काम शुरू करने के लिए लोन मिल सकता है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार, पोषण अभियान, जीएसटी सुधार और संविधान में दिए गए नागरिकों के अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में भी विस्तार से समझाया।
सही जवाब दो, इनाम पाओ
प्रदर्शनी को रोचक बनाने के लिए केन्द्रीय संचार ब्यूरो द्वारा केंद्रीय योजनाओं और जीएसटी सुधार पर आधारित सवाल-जवाब प्रतियोगिता (प्रश्नोत्तरी) भी रखी गई। इसमें महिलाओं और छात्राओं, युवाओ एव आमजन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सही जवाब देने वालों को केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से मौके पर ही पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम बन रहे हैं आकर्षण का केंद्र
केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा राष्ट्रीय दशहरा मेला में जीएसटी उत्सव पर लगाई गई तीन दिवसीय प्रदर्शनी में विभाग के पंजीकृत दल करणी लोक कला मंडल दल के कलाकारों द्वारा जीएसटी सुधार पर गीतों के माध्यम से अपनी प्रस्तुति देकर लोगों को मनोरंजन ढंग से जानकारी दी जा रही है । उनके द्वारा दी जा रही प्रस्तुतियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही हैं।
इस दौरान सुधा नर्सिंग कॉलेज के विश्वजीत सिंह ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना , मां भारती नर्सिंग कॉलेज की जिसा मैडम ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार , शकुंतला ने बालिका शिक्षा पर, स्कूल ऑफ़ नर्सिंग एमबीएस हॉस्पिटल कोटा ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे।


