Advertisement

शरद पूर्णिमा पर नि:शुल्क अस्थमा चिकित्सा शिविर संपन्न l


शरद पूर्णिमा पर नि:शुल्क अस्थमा चिकित्सा शिविर संपन्न l

36 अस्थमा रोगियों को चांदनी की किरणों सहित औषधीय खीर वितरित की गई
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
जयपुर। स्व. सेठ लक्ष्मी नारायण स्मृति संस्थान, जयपुर द्वारा शरद पूर्णिमा की अर्धरात्रि (12:00 बजे) को गोपालपुरा बाईपास स्थित “हिण्डोन हाइट्स” पर आयोजित नि:शुल्क अस्थमा चिकित्सा शिविर में 36 अस्थमा रोगियों ने भाग लिया। शिविर में अस्थमा पीड़ितों को औषधीय जड़ी-बूटियों से युक्त खीर वितरित की गई, जो शरद पूर्णिमा की चंद्रमा की आरोग्यकारी चांदनी में पकाई गई थी।
संस्थान अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पाल ने बताया कि इस विशेष औषधीय खीर का सेवन श्वसन रोगों, विशेषकर अस्थमा, के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ है।
शिविर में उपस्थित लोगों को खान-पान एवं जीवनशैली में आवश्यक परहेज की जानकारी दी तथा योग, ध्यान और प्राणायाम की सरल विधियाँ भी बताईं गयी जो रोगों से मुक्ति और बेहतर जीवन के लिए आवश्यक हैं।
शिविर संयोजक पवन आर्य ने जानकारी दी कि अब तक हज़ारों रोगी इस अभियान से लाभान्वित हो चुके हैं। विशेष रूप से बच्चों में इस औषधीय खीर का प्रभाव लगभग शत-प्रतिशत देखा गया है।

Janta Ka Sach News