Advertisement

आरएसएस के पथ संचलन में दिखा अनुशासन का सामंजस्य*


सत्यब्रत सिंह
मंडल प्रभारी, बस्ती मंडल

*आरएसएस के पथ संचलन में दिखा अनुशासन का सामंजस्य*

संतकबीरनगर, 07 अक्टूबर 2025 – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन नगुआ प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण से प्रारंभ होकर शनिचरा चौराहे से होते हुए पुनः नगुआ प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। पथ संचलन में अनुशासन व संगठन की छटा देखने को मिली।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा कार्यवाह बाल-गोविन्द जी ने सम्पत लेकर किया। मुख्य अतिथि विभाग सह संपर्क प्रमुख प्रवीण जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण कर शताब्दी वर्ष मना रहा है। विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजन कर शक्ति की आराधना की जाती है। उन्होंने बताया कि संघ की स्थापना भी विजयादशमी के दिन 27 सितम्बर सन् 1925 में हुई थी।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आलोक त्रिपाठी जी (ग्राम-प्रधान), शाखा पालक संतोष जी, मुख्यशिक्षक कुनाल त्रिपाठी, राज त्रिपाठी, सहित अन्य स्वयंसेवक शामिल हुए। जिसमें उमेश जी का गणगीत एवं उपेन्द्र जी का प्रार्थना हुआ..

*कार्यक्रम की मुख्य बातें:*

– पथ संचलन नगुआ प्राथमिक विद्यालय से शनिचरा चौराहे तक आयोजित किया गया।
– मुख्य अतिथि विभाग सह सम्पर्क प्रमुख प्रवीण जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया।
– कार्यक्रम में अनुशासन और संगठन की छटा देखने को मिली।

*आरएसएस के प्रमुख उत्सव:*

– चैत्र शुक्ल प्रतिपदा
– रक्षा बंधन
– गुरु पूर्णिमा
– विजयादशमी
– मकर संक्रांति
– हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव

`व्यक्ती व्यक्ती मे जगाये धर्म चेतना…`
`जनमन संस्कार करे यही साधना..!`

Janta Ka Sach News