
*जनता का सच-समाचार(यू०पी०) बलिया रिपोर्ट-राजेश”महाजन”*
*मंडल- प्रभारी,आजमगढ़-मंडल (बलिया,मऊ,आजमगढ़)*
*मो०न०-08115659303*
***************************
*बलिया-किया गया श्रीमती शनीचरी देवी सेवा-समिति की आवश्यक बैठक*
*बलिया*-श्रीमती शनीचरी देवी सेवा समिति की एक आवश्यक बैठक दिनांक-5-अक्टूबर-2025-दिन रविवार को भृगु-आश्रम जीवन ज्योति हॉस्पिटल के सामने स्थित-कार्यालय पर किया गया बैठक की अध्यक्षता-“राष्ट्रीय पत्रकार समर्पण संघ”के राष्ट्रीय-अध्यक्ष एवं समिति के सदस्य-राजेश”महाजन”(पत्रकार) एवं संचालन समिति के कोषाध्यक्ष- रघुवीर साहनी ने किया एवं बैठक में समिति के संरक्षक-रामधनी सिंह,अध्यक्ष-शिवकुमार गुप्ता,सचिव-विनोद वर्मा,वरिष्ठ सदस्य-डॉ०हरेराम साहनी,अजीत कुमार वर्मा उपस्थित रहे बैठक की कार्यवाही समिति के अध्यक्ष-शिवकुमार गुप्ता जी के नेतृत्व में किया गया जिसमे पिछले बैठक की कार्यवाही को संज्ञान में लेते हुए नए विषयों पर प्रस्ताव रखा गया सभी ने निम्न बिंदु परअपना विचार रखा
(1)- धर्मशाला में पिछले किरायेदार रहे पप्पु राम से-पिछला किराया बकाया राशि-रु०-10000.00(दस-हजार) लेने के संदर्भ में विचार किया गया
(2)-धर्मशाला के बिजली कनेक्शन से अन्य लोगों द्वारा बिजली उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाने पर विचार किया गया
(3)-धर्मशाला के पिछले हिस्से से सीढ़ी निकालने पर विचार किया गया
(4)-धर्मशाला के अध्यक्ष द्वारा वार्षिक सदस्यता शुल्क-सामान्य सदस्य के लिए रु-50.00(पचास)एवं सक्रिय सदस्यता-शुल्क-रु०-100.00(सौ) रखने पर विचार किया गया
(5)-धर्मशाला में सचिव-विनोद वर्मा एवं वरिष्ठ सदस्य-डॉ०हरेराम साहनी के द्वारा 5-5 कुर्सी सहयोग करने की स्वीकृति लिया गया
(6)-धर्मशाला को सुदृण कराने के संदर्भ में जिलाधिकारी से मिलने का निर्णय लिया गया
(7)धर्मशाला के नाम से बैंक खाता खोलने के संदर्भ में सभी सदस्यों की अनुमति लिया गया
अत:उपरोक्त सभी बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए समिति के सभी सदस्यों ने अपनी अपनी सहमति प्रदान किया एवं बैठक के अंत में अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया


