
रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच। 📰 समाचार रिपोर्ट
संत कबीर नगर।
सूर्य इंटरनेशनल अकैडमी के डायरेक्टर उदयराज चतुर्वेदी व उनके भाई राकेश चतुर्वेदी तथा पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ विजय चौबे के आवास पर स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की पुण्यतिथि श्रद्धा व भव्यता के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर जिले की तमाम प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं, जिनमें भाजपा जिला अध्यक्ष नीतू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव सहित कई ब्लॉक प्रमुख और जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
पुण्यतिथि पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सबसे पहले विधिवत ब्राह्मण भोजन कराया गया, जिसके उपरांत हजारों की संख्या में लोगों को प्रसाद स्वरूप भोजन वितरित किया गया।
पूरे आयोजन स्थल पर श्रद्धालु व आमजन की भारी भीड़ उमड़ी रही। आयोजन ने जिले में सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया गया


