Advertisement

वन राज्य मंत्री डॉ. अरूण कुमार का जनपद आगमन हिन्दी राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र जनता का सच स्टेट ब्यूरो चीफ अब्दुल नासिर

वन राज्य मंत्री डॉ. अरूण कुमार का जनपद आगमन

बहराइच 26 सितम्बर। मा. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन एवं पर्यावरण जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उ.प्र. डॉ. अरूण कुमार का 26 सितम्बर 2025 को जनपद आगमन प्रस्तावित है। मा. मंत्री डॉ. कुमार रात्रि 09ः30 बजे लो.नि.वि. निरीक्षण भवन बहराइच पहुंचकर जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं से साथ भेंटवार्ता कर निरीक्षण भवन में रात्रि विश्राम करेगें। मा. मंत्री डॉ. कुमार 27 सितम्बर 2025 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं बहराइच वन विभाग के अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ मानव वन्य जीव संघर्ष निवारण हेतु समीक्षा बैठक करेगें। मा. मंत्री डॉ कुमार पूर्वान्ह 11ः30 बजे कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र में घटना स्थल का वन विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण करेगें तथा अपरान्ह 02ः05 बजे ग्राम मंझारा तौकली में आयोजित मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में सम्मिलित होगें। मा. राज्य मंत्री अपरान्ह 03ः00 बजे बरेली के लिए प्रस्थान करेगें। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट ने दी है।

 

Janta Ka Sach News