Advertisement

नाथनगर ब्लॉक में संजय राय की रैली, मिला जन समर्थन


रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच। 📰 संत कबीर नगर समाचार

नाथनगर ब्लॉक में संजय राय की रैली, मिला जन समर्थन

आज दिनांक 25 मई 2025 को संत कबीर नगर जिले के नाथनगर ब्लॉक अंतर्गत भावनपुर पूर्वी से जिला पंचायत सदस्य संजय राय द्वारा भव्य रैली निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ संजय राय का जोरदार स्वागत किया।

जनसमर्थन की झलक रैली में साफ दिखी, जहां युवाओं समेत गांव के लोग संजय राय के समर्थन में शामिल हुए। लोगों ने कहा कि संजय राय हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं और विकास कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ही उन्हें लोकप्रिय बना रही है।

रैली के दौरान संजय राय ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि जनता का यह स्नेह और विश्वास ही उनकी ताकत है और वह क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

👉 नाथनगर क्षेत्र में यह रैली चर्चा का विषय बनी रही और संजय राय के प्रति लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

Janta Ka Sach News