मतदेय स्थलों तथा पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न
हिन्दी राष्ट्रीय समाचार पत्र जनता का सच ब्यूरो चीफ रामेश्वर सिंह भदौरिया
बहराइच 20 सितम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के सकुशल सम्पादन हेतु मतदेय स्थलों एवं निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बन्ध में शुक्रवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 नवम्बर 2025 के आधार पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैज़ाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण हेतु जारी कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की।
बैठक के दौरान वर्ष-2020 में सम्पन्न हुए खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2020 के मतदेय स्थलों की सूची समस्त राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराते हुए सभी राजनैतिक दलों से अपेक्षा की गई कि मतदेय स्थलों के सम्बन्ध में अपने सुझाव जिला निर्वाचन कार्यालय, बहराइच को लिखित रूप से अवगत करा दें। इस अवसर पर प्रशासनिक प्रमुख, भारतीय जनता पार्टी के प्रशासनिक प्रमुख श्रवण कुमार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हमजा शफीक, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष गिरीश कुमार पटेल सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः



