Advertisement

जिला अस्पताल परिसर से प्रेस वाहन गायब – पुलिस चौकी से महज़ 10 मीटर दूरी पर घटना 🚨 प्रदीप मिश्रा


🚨 जिला अस्पताल परिसर से प्रेस वाहन गायब – पुलिस चौकी से महज़ 10 मीटर दूरी पर घटना 🚨
प्रदीप मिश्रा
संत कबीर नगर के जिला संवाददाता देवेंद्र मिश्रा का प्रेस वाहन (नंबर UP 58 Z 9212) आज जिला अस्पताल परिसर से रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। घटना स्थल से पुलिस चौकी मात्र 10 मीटर की दूरी पर है, फिर भी चोरी बेखौफ तरीके से हुई।

घटना के समय पत्रकार देवेंद्र मिश्रा रास्ते में हुए एक सड़क हादसे में घायल को जिला अस्पताल पहुंचाने में सहयोग कर रहे थे। अस्पताल में आवश्यक सहयोग देने और सीएमओ ऑफिस का कार्य निपटाने के बाद वे अपने मित्र केदारनाथ उपाध्याय के साथ कलेक्टरेट व आरटीओ ऑफिस गए। लौटकर आने पर गाड़ी मौके से नदारद मिली।

अस्पताल के गार्ड और पुलिस कर्मियों का भी कहना है कि यहां से अक्सर मोटरसाइकिल और साइकिल चोरी हो जाती हैं, लोग शिकायत दर्ज करवा चले जाते हैं, लेकिन घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि चोरी हुई गाड़ी पर स्पष्ट रूप से “PRESS” लिखा हुआ था, जो न केवल सुरक्षा में गंभीर लापरवाही को दर्शाता है, बल्कि पत्रकारों की सुरक्षा पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है।

पत्रकार ने तत्काल इस मामले में FIR दर्ज करने और वाहन की बरामदगी की मांग की है।

Janta Ka Sach News