Advertisement

बरेली,मीरगंज क्षेत्र में बाढ़ के पानी से कटा दो पुलों का एप्रोच मार्ग


बरेली,मीरगंज क्षेत्र में बाढ़ के पानी से कटा दो पुलों का एप्रोच मार्ग

बरेली : मीरगंज तहसील क्षेत्र के गांव गोरा लोकनाथपुर के रामगंगा घाट पर बने पुल का एप्रोच मार्ग तेज बहाव में कट गया है। इसके कारण मीरगंज और आंवला के बीच सीधा संपर्क टूट गया।
इसी तरह मीरगंज से सिरौली जाने वाले रास्ते पर कैलाश गिरी बाबा मढ़ी रामगंगा घाट के पुल का एप्रोच मार्ग भी पानी में कट गया, जिससे पुल पर आवागमन प्रभावित हो गया है।
स्थानीय किसानों ने बताया कि आसपास के खेत पूरी तरह बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। धान, तिल, उड़द और गन्ने जैसी फसलें बर्बाद होने की कगार पर हैं।
सोमवार को ज्वांइट मजिस्ट्रेट बरेली/मीरगंज उपजिलाधिकारी इशिता किशोर, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह और मीरगंज थाना अध्यक्ष प्रयागराज मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पुलों का निरीक्षण किया और जनता से बाढ़ के पानी के नजदीक न जाने की अपील की। प्रशासन ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने की बात कही है।
दीवार बनाकर बंद किया मार्ग
मीरगंज तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने बताया कि रामगंगा का जलस्तर बढ़ने और दोनों पुलों का एप्रोच मार्ग कट जाने के बाद मीरगंज से सिरौली और गोरा लोकनाथपुर से गुलड़िया मार्ग को दीवार बनाकर बंद कर दिया गया है ताकि लोग जोखिम में न पड़ें।

अजय कुमार सिंह ब्यूरो चीफ क्राइम ब्रांच बरेली

Janta Ka Sach News