Advertisement

विधायक अनिल त्रिपाठी ने बेलहर कलां में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर जगाई देशभक्ति की भावना*


*विधायक अनिल त्रिपाठी ने बेलहर कलां में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर जगाई देशभक्ति की भावना*
प्रदीप मिश्रा
*हर घर तिरंगा अभियान के तहत उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति नारों से गूंजा नगर*

संतकबीरनगर । भारतीय जनता पार्टी के *शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर* सोमवार को भाजपा बेलहर कलां मण्डल के नेतृत्व में नगर पंचायत बेलहर कलां में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा *”हर घर तिरंगा”* अभियान के तहत पारसनाथ इंटर कालेज से प्रारंभ होकर नगर पंचायत कार्यालय बेलहर कलां तक निकाली गई।

यात्रा में मेहदावल *विधायक अनिल त्रिपाठी* सम्मिलित होकर देशभक्ति का संदेश दिया।

यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा थामे कार्यकर्ता व नगरवासी *‘भारत माता की जय’,* *‘वन्दे मातरम्’* और *‘जय हिन्द’* के नारों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंगते रहे।
*विधायक त्रिपाठी ने कहा* कि “तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है, यह हमें देश के लिए समर्पण और एकता का संदेश देता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान देश के हर नागरिक को राष्ट्रभक्ति से जोड़ने का एक ऐतिहासिक प्रयास है।”

यात्रा का समापन नगर पंचायत कार्यालय पर राष्ट्रगान के साथ हुआ, जहां सभी ने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Janta Ka Sach News