Advertisement

बरेली/मीरगंज, तहसील क्षेत्र के खादर में बाढ़ ने मचाई तबाही


बरेली/मीरगंज, तहसील क्षेत्र के खादर में बाढ़ ने मचाई तबाही
मीरगंज, तहसील के खादर इलाके में बाढ़ में बेइंतहा तबाही मचाई हुई है जिससे किसानों की धान एवं उड़द की फसल को काफी नुकसान हुआ है और सभी फासले नष्ट हो गई वहीं पर ग्राम प्रधान कपूरपुर हरीश कुमार लोधी का कहना है की बाबा कैलाश गिरी की मणि पर बने पुल पर भी अधिक पानी होने के कारण पुल को जाने वाली सड़क को पानी ने काट दिया है जिससे पुल के उस पार जाने वाले वाहन पुल पार नहीं कर पा रहे हैं जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इधर एक दिन पहले ही रक्षाबंधन का त्योहार हुआ है और बहने राखी लेकर पुल पार करके दूर दराज के क्षेत्र में गई हुई थी और जब वह वापस आई तो उन्होंने देखा कि पुल का मार्ग टूटा हुआ है जिसके चलते शाहाबाद रामपुर होते हुए किसी तरह से मीरगंज आना हुआ क्षेत्र के कई गांव में बाढ़ का पानी घरों के निकट तक पहुंच चुका है जिससे लोग बड़े घबराए हुए हैं

अजय कुमार सिंह ब्यूरो चीफ क्राइम ब्रांच बरेली

Janta Ka Sach News