Advertisement

बलिया-क्षत्रिय महासभा ने किया बाढ़ पीड़ितो को खाद्य सामग्री एवं दवा वितरण*


*जनता का सच-बलिया(यू०पी०)समाचार*
*रिपोर्ट-राजेश”महाजन”*
*मण्डल-प्रभारी,आजमगढ़-मण्डल*
*(बलिया,मऊ,आजमगढ़)*
*मो०न०-08115659303*
***********************
*बलिया-क्षत्रिय महासभा ने किया बाढ़ पीड़ितो को खाद्य सामग्री एवं दवा वितरण*
*बलिया*- क्षत्रिय महासभा के तत्वधान में शिवपुर दियर व्यासी नंबरी डेरा निवासी-समाज सेवी हरेंद्र मोहन सिंह एवं वार्ड०न०-55-के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी एवं भाजपा नेत्री श्रीमती सरिता सिंह ने बाढ़ पीड़ितों में खाद्य सामग्री एवं दवा वितरण किया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में संतकबीर नगर से आये क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह जी को अंगवस्त्रम एवं श्री राम जी की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया साथ में संगठन के अन्य लोग भी उपस्थित रहे और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ितों में सामग्री वितरण की शुरुआत की और बाढ़ पीड़ित के घर जाकर उनके परिवार से मिलकर उनका हाल-चाल लिए और कहा कि जरूरत पड़ने पर आगे भी पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहूंगा इसी क्रम में सरिता सिंह ने कहा कि विगत पिछले कई सालों से क्षेत्र की जनता की सेवा करते चली आई हूं और आगे भी देव तुल्य जनता का आशीर्वाद रहा तो सेवा करूंगी और समाज सेवी हरेंद्र मोहन सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया

Janta Ka Sach News