Advertisement

संत कबीर नगर जिले के नाथनगर ब्लाक में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में धनघटा से विनायक गणेश चौहान उपस्थित रहे।


📰 रिपोटर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच संत कबीर नगर में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा

संत कबीर नगर जिले के नाथनगर ब्लाक में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में धनघटा से विनायक गणेश चौहान उपस्थित रहे।
यात्रा में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के बीच यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए नाथनगर ब्लाक मुख्यालय तक पहुंची।
मुख्य अतिथि विनायक गणेश चौहान ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है, और हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह इसके सम्मान की रक्षा करे।

कार्यक्रम में भाजपा नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन हुआ।

Janta Ka Sach News