
**घुर समसपुर में हुआ विशाल भंडारा, गांव के साथ- साथ अन्य गांव के लोगों ने किया,भोजन ग्रहण**
बरेली।भोजीपुरा विकासखंड क्षेत्र के गांव घुर समसपुर में आज सभी ग्राम वासियों के सहयोग से भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें भारी मात्रा में भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भोजन में चनाछोले, चावल, पूड़ी – आलू , गंगाफल, व हलवा चना यादि व्यंजन थे। गांव के साथ-साथ आसपास के गांवों के लोगों ने भी भोजन किया। और भंडारे में सहयोग किया। जिसमें मुख्य सहयोगी महंत राकेश मौर्य, महंत प्रकाश मौर्य, अध्यक्ष मुन्नी देवी गंगवार, मेवाराम गंगवार, पत्रकार जितेन्द्र पाल मौर्य कोटेदार विजय मौर्य, शिवकृष्ण गंगवार, शिवसिंह मौर्य- एडवोकेट, डीजे संचालक सूरज गंगवार, सौरभ मौर्य, दुर्गा प्रसाद मौर्या, डॉक्टर अनिल मौर्य, कमल कोहली,यादि लोगों का विशेष सहयोग रहा।


