Advertisement

आज अपने रघुवर प्रसाद जयसवाल विद्यालय में रक्षाबंधन उत्सव धूमधाम से मनाया गया इसमें सभी छात्र भैया /बहनों ने भाग लिया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर तथा एक दूसरे को राखी बांधकर के एक दूसरे की रक्षा का संकल्प लिया।


रिपोर्ट सत्यव्रत सिंह
मंडल प्रभारी बस्ती मंडल
आज अपने रघुवर प्रसाद जयसवाल विद्यालय में रक्षाबंधन उत्सव धूमधाम से मनाया गया इसमें सभी छात्र भैया /बहनों ने भाग लिया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर तथा एक दूसरे को राखी बांधकर के एक दूसरे की रक्षा का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय विभाग प्रचारक, हम सभी के अभिभावक डॉ राजीव नयन जी रहे जिन्होंने अपने उद्बोधन में रानी लक्ष्मीबाई ,वीर शिवाजी महाराज ,राम प्रसाद बिस्मिल की माता फूलमती देवी एवं अनेक वीरांगना माताओं के जीवन प्रसंग तथा अपने देश के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत त्योहारों का देश है और यह त्यौहार हमारी मातृशक्ति के कारण ही संभव हो पाते हैं। उन्होंने अपने उद्बोधन में एक से बढ़कर एक प्रेरक प्रसंग सुनाए । कार्यक्रम के अध्यक्ष आदरणीय श्री सत्यदेव जी (क्षेत्रीय संयोजक ,सीमा जागरण मंच )और विद्यालय के यशस्वी प्रधानाचार्य आदरणीय डॉ राजेश जी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए अपना आशीर्वचन प्रदान किया ।प्राथमिक कक्षाओं के प्रभारी श्री वाचस्पति जी भी उपस्थित रहे ।
अतिथियों का परिचय विद्यालय की यशस्वी प्रधानाचार्य श्रीमती उमा सिंह जी ने कराया और सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि भाई-बहन का यह पवित्र त्यौहार हम सभी के जीवन में ऐसे ही उत्साह और हर्षोल्लास लेकर आए ,हम सभी के मंगल की कामना करते हैं । बहनों ने भाषण ,गीत अनेको कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।इससे दो दिन पूर्व सभी छात्र भैया /बहनों ने राखी का निर्माण किया था और आज सभी भाई -बहनों ने एक दूसरे की कलाई पर राखी बांधकर एक दूसरे की रक्षा का संकल्प लिया।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु/ भगिनी एवं सेवक/ सेविका उपस्थित रहे।

Janta Ka Sach News