Advertisement

रक्षाबंधन पर बहनों ने जवानों को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल*


रिपोर्ट सत्यव्रत सिंह
मंडल प्रभारी बस्ती मंडल
रक्षाबंधन पर बहनों ने जवानों को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल*

*सिद्धार्थ नगर(तेतरी बाजार)::* रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर बालिका इंटर कॉलेज, तेतरी बाजार में इस वर्ष का रक्षाबंधन पर्व कुछ विशेष बन गया। 25 बहनों का दल विद्यालय से निकलकर बटालियन-43 पहुँचा, जहाँ उन्होंने देश की रक्षा में तैनात वीर जवानों की कलाई पर राखी बांधी। राखी बंधते ही कई आंखें नम हो गईं, और माहौल आत्मीयता व भावनाओं से भर उठा।
कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व छात्रा बहन शुभ्रा ने किया। उन्होंने मंच से अपना काव्य-पाठ प्रस्तुत किया, जिसकी हर पंक्ति में मातृभूमि के प्रति प्रेम और सैनिकों के प्रति सम्मान झलक रहा था। उनके शब्दों ने न केवल जवानों, बल्कि वहां मौजूद सभी को भावविभोर कर दिया। इसी क्रम में कन्या भारती की बहन ने एक भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किया, जिसने वातावरण को और भी मधुर और देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय सीमा जागरण मंच के संयोजक आदरणीय सत्यदेव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सीमा पर घटित प्रेरक घटनाओं का उल्लेख करते हुए जवानों के अदम्य साहस और बलिदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “देश की सीमाओं की रक्षा में जुटे जवान हमारे सच्चे प्रहरी हैं, जिनकी वजह से हम निश्चिंत होकर जी पाते हैं।”
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती उमा सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जवानों और मातृशक्ति का स्वागत-अभिनंदन करते हुए कहा, “हमारी रक्षा और सुरक्षा का श्रेय इन्हीं वीरों को जाता है, जिनके कारण हम चैन से जीवन व्यतीत करते हैं। यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनके सम्मान में हर अवसर पर अपनी भावनाएं व्यक्त करें।”
सेना के चीफ कमांडर ने भी अपने संबोधन में सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा, “आपकी आत्मीयता औ�

Janta Ka Sach News