Advertisement

जिला अधिकारी हाथरस की पहल शहीद सैनिकों और काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह स्वतंत्रता दिवस के तहत राजस्व विभाग के कर्मियों ने बंधवाई राखियां*


*उत्तर प्रदेश हाथरस*

*जिला ब्यूरो चीफ नितिन यादव*

*ब्रेकिंग न्यूज*

*जिला अधिकारी हाथरस की पहल शहीद सैनिकों और काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह स्वतंत्रता दिवस के तहत राजस्व विभाग के कर्मियों ने बंधवाई राखियां*

हाथरस जिला के थाना सादाबाद क्षेत्र में जिला अधिकारी राहुल पाण्डेय की अनोखी पहल की है काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह एवं आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देश के अमर वीर शहीदों के परिवारों को स्मरण करते हुए तहसील सादाबाद क्षेत्र में शहीद हुए। सैनिकों की वीरनारियों एवं वीरता पदक प्राप्त शहीदों के परिवारों के साथ राखी पर्व मनाये जाने के सम्बन्ध में राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर राखी बंधवायी गयी। जिलाधिकारी, हाथरस राहुल पाण्डेय द्वारा की गयी पहल के परिप्रेक्ष्य में शहीद हुए परिवारों के साथ उनकी कुशलता एवं अन्य समस्याओं के दृष्टिगत संवाद हेतु यह प्रयास सादाबाद क्षेत्र में कराया गया, जिसमें राजस्व कर्मियों द्वारा ऐसे परिवारों में जाकर वीरनारी एवं शहीद हुए परिवारों के साथ उनके घर जाकर राखी बंधवायी गयी। राजस्व कर्मियों द्वारा परिवारों का कुशलक्षेम भी पूछा गया और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उन तक पहुँचाये जाने के सम्बन्ध में जानकारी भी की गयी एवं उनकी समस्याओ के बारे में जाना गया। उपजिलाधिकारी, सादाबाद ने बताया कि जिलाधिकारी, हाथरस के सुझाव एवं प्रेरणा से यह प्रयास इसलिए किया गया है कि शहीद हुए परिवारों के साथ शासन एवं प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में घर-घर जाकर इन लोगों से मिला जाये और संवाद कायम करते हुए इनके समक्ष समस्याओं आदि को सुनकर उनका समयबद्ध निस्तारण किया जाये। इस पर्व के दृष्टिगत 24 वीरनारियों / शहीद हुए परिवारों के साथ क्षेत्रीय लेखपालों एवं अन्य राजस्व अधिकारियों द्वार घर-घर जाकर संवाद कायम किया गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी की प्रेरणा से इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी किये जायेगें।

Janta Ka Sach News