
गंगापुर सिटी उपजिला जेल में रक्षाबंधन पर आध्यात्मिक कार्यक्रम, कैदियों ने ली अपराध मुक्त जीवन की शपथ
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
गंगापुर सिटी रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा उपजिला जेल में एक विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जेलर सुखबीर सिंह गुर्जर, रेखा बाई मीणा, राजाराम मीना, शेरसिंह, समय सिंह, कुशालगढ़ क्लब चेयरमैन लक्ष्मीकांत शर्मा सहित जेल में मौजूद सभी कैदियों को रक्षासूत्र बांधा गया और मिठाई वितरित की गई।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था की संचालिका बी.के. सुमित्रा ने कैदियों को तिलक लगाकर राखी बांधी और रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य समझाया। उन्होंने कहा, “राखी मात्र एक धागा नहीं, बल्कि पवित्र संकल्प है जो बुराइयों से रक्षा, आत्मिक जागृति और सत्यम-शिवम-सुंदरम जीवन जीने का प्रतीक है।”
क्लब चेयरमैन लक्ष्मीकांत शर्मा ने कैदियों को अपराध मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई और बहनों को आश्वस्त किया कि वे इस संकल्प पर कायम रहेंगे। वहीं, जेलर सुखबीर सिंह ने बताया कि जैसे ब्रह्माकुमारी बहनों ने राखी बांधी, वैसे ही कैदियों ने भी विदाई में अपराध न करने का वचन दिया।
इस अवसर पर जेल परिसर में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ आत्मिक बंधन और सकारात्मक जीवन संदेश की एक अनूठी मिसाल पेश की गई।
इस मौके पर उपजिला जेल के जेलर सुखबीर सिंह गुर्जर,रेखा बाई मीणा ,राजाराम मीना ,शेरसिंह ,समय सिंह, कुशालगढ़ क्लब चेयरमैन लक्ष्मीकांत शर्मा पुरुषोत्तम प्रजापत राधामोहन अग्रवाल सहित बंदी मौजूद रहे।


