Advertisement

सराज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जैंशला को जोड़ने वाली सड़क थूनाग केलटी 30 जून को आई आपदा के 34 दिनों बाद भी बंद पड़ी हुई है। इस सड़क को खोलने में प्रशासन फेल हो चुका है।रिपोर्ट झावेराम स्टेट ब्यूरो हिमाचल प्रदेश


सराज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जैंशला को जोड़ने वाली सड़क थूनाग केलटी 30 जून को आई आपदा के 34 दिनों बाद भी बंद पड़ी हुई है। इस सड़क को खोलने में प्रशासन फेल हो चुका है ।यहां की इस सड़क से जुड़ने वाली लगभग तीन पंचायतों केओली, शीलहिबागी व जैंशला के हजारों लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को रोजमर्रा की चीज लाने के लिए जैंशला से लगभग 8 से 10 किलोमीटर पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। जब कोई बीमार हो रहा है तो उसे पालकी पर उठाकर के 5 से 7 किलोमीटर खड़ी चढ़ाई में सड़क तक पहुंचाने के लिए तय करनी पड़ रही है। आज का भी ऐसा ही एक मामला इस सड़क से जुड़े गांव दोघरी का है जहां से एक व्यक्ति को पालकी पर उठाकर लगभग 3 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़ने के बाद उसे सड़क पर पहुंचाया गया और तदुपरांत उसे गाड़ी में ले जाकर के अस्पताल पहुंचाया गया। और उसका उपचार AIIMS बिलासपुर से किया किया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को अन्य कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अभी गांव भेंचडी, सोबली, केलती आदि स्थानों में लोगों की नगदी फसले जिसमें टमाटर, भिंडी, बैंगन आदि सब्जियां तैयार हुई पड़ी है जो खेतों में ही सब रही है। लोगों को उनकी सब्जियों को बाजार तक पहुंचने में खासी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत के लोगों ने व जैंशला की प्रधान ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस सड़क को शीघ्र अतिशीघ्र लोगों की सुविधा के लिए खोला जाए ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। और उन्होंने अधिशनसी अभियंता पी डव्लू डी व सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता से आग्रह किया है कि आप लगातार इस सड़क में मशीन खुलवाने के लिए भेजें ताकि लोगों की समस्याओं का हल किया जा सके। इस पर स्थानीय लोगों झाबे राम, इंदर सिंह, शेर सिंह, मान सिंह, मेघ सिंह, चूड़ा मणि, डोले राम , चमन लाल आदि ने बताया कि यह सड़क पिछले एक माह से बंद पड़ी है और इस बारे में विभाग को भी अवगत करवा दिया गया था मगर विभाग की लेटलतीफी व धीमी कार्य प्रणाली से लोग संतुष्ट नही है। उन्होंने कहा कि इस पर जल्द बड़ी मशीन भेजकर सड़क को तुरंत बहाल किया जा सके।

Janta Ka Sach News