Advertisement

चूली गेट मोक्ष धाम के पास बन रहे सामुदायिक शौचालय के निर्माण का अचानक सभापति निरिक्षण अचानक किया


चूली गेट मोक्ष धाम के पास बन रहे सामुदायिक शौचालय के निर्माण का अचानक सभापति निरिक्षण अचानक किया
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
गंगापुर सिटी चूली गेट मोक्ष धाम के पास बन रहे सामुदायिक शौचालय के निर्माण का सभापति शिवरतन अग्रवाल ने अचानक निरीक्षण किया।
इस दौरान उनके साथ सहायक अभियंता तरुण जैन, कनिष्ठ अभियंता सुरेश चन्द शर्मा उपस्थित रहे।
सभापति शिवरतन अग्रवाल ने संवेदक को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण के दौरान गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें निर्माण में कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी निर्माण कार्य को निर्धारित समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया।
आगे इसी क्रम में सभापति शिवरतन अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन2.0 के अंतर्गत 22 लाख रुपए की लागत से शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। यहां शौचालय बनने से राहगीरों एवं आस पास के लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
आगे इसी प्रकार शहर के अलग अलग स्थानों पर जगह चिन्हित कर स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत सामुदायिक शौचालयो का निर्माण किया जाएगा।

Janta Ka Sach News