Advertisement

दबंगों ने फावड़े व लाठी डंडों से एक व्यक्ति को किया घायल, जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई**


**दबंगों ने फावड़े व लाठी डंडों से एक व्यक्ति को किया घायल, जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई**
बरेली।थाना हाफिजगंज क्षेत्र के ग्राम मुड़िया भीकमपुर में दबंगों ने फावड़े व लाठी डंडों से बार कर 55 वर्षीय व्यक्ति को घायल कर दिया। बता दें। पूरा मामला हाफिजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया भीकमपुर के रहने वाले भागीरथ पुत्र लेखराज अपने खेत की तरफ घूमने गए थे जहां उनके पड़ोसी खेत वाले अग्रसेन, हेमराज, लालाराम, व पुत्रगण कृष्णपाल, खेत की मेड़ काट रहे थे। इसी बीच मेड़ काटने का विरोध करने पर दबंगों ने भागीरथ पर फावड़ा व लाठी डंडों से बार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब तक मौके पर परिजन पहुंचे तब तक दबंग लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना की जानकारी परिजनों ने थाना हाफिजगंज पुलिस को दी और लिखित तहरीर भी दी। मगर हाफिजगंज पुलिस ने दबंगो के खिलाफ अभी कोई भी कार्रवाई नहीं की जबकि मामला 12/07/20 25 का है। और पीड़ित का इलाज बरेली जिला अस्पताल में चल रहा है।

रिपोर्ट जितेन्द्र पाल मौर्य

Janta Ka Sach News