
रिपोटर अमृत कुमार पाण्डेय तहसील धनघटा संत कबीर नगर जनता का सच
मुस्कान स्वीट हाउस पर खाद्य विभाग का छापा, लिए गए सैंपल
संत कबीर नगर (नाथनगर):
नाथनगर ब्लॉक के अंतर्गत स्थित मुस्कान स्वीट हाउस पर खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम ने मिठाइयों के नमूने लिए और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। इस कार्रवाई में विभागीय अधिकारियों ने दुकान में तैयार की जा रही मिठाइयों की गुणवत्ता की परख की और स्वच्छता मानकों का भी निरीक्षण किया।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने मिठाई के चार जार जब्त किए और उन्हें जांच के लिए सील किया। इसके साथ ही एक निरीक्षण रिपोर्ट भी तैयार की गई, जिसमें मिठाई निर्माण स्थल और सामग्री की गुणवत्ता का उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट को विधिवत दस्तावेजीकृत कर संबंधित विभाग को सौंप दिया गया।
छापे के समय दुकान में कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ की गई और मिठाइयों के उत्पादन में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की जानकारी ली गई। किचन में साफ-सफाई की स्थिति और गैस सिलेंडर की सुरक्षा स्थिति की भी समीक्षा की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि लिए गए नमूनों को प्रयोगशाला में भेजा जाएगा, और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि गुणवत्ता में कोई कमी पाई जाती है तो नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जायेगी


