Advertisement

ग्राम घुर समसपुर में सकुशल संपन्न हुआ मोहर्रम पर निकलने वाला ताजियों का जुलूस**।


**ग्राम घुर समसपुर में सकुशल संपन्न हुआ मोहर्रम पर निकलने वाला ताजियों का जुलूस**। भोजीपुरा(बरेली)-भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम घुर समसपुर में मोहर्रम का त्यौहार पर आस्था और एकता का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। जब दो ताजिया और जुलूस के साथ कर्बला तक पहुंचा। जुलूस में मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों में या अली और या हुसैन के नारों से गूंजते जुलूस के रास्ते में जगह-जगह लंगर का आयोजन किया जबकि शांति और सुरक्षा व्यवस्था की कमान स्वयं चौकी प्रभारी धौंराटांडा संजय कुमार व उनकी टीम ने संभाली मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आया। जुलूस और धार्मिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए। और मोहर्रम के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान मोहम्मद साबिर अंसारी ठेकेदार, पत्रकार जितेंद्र पाल मौर्या, ग्राम पंचायत सहायक अशरफ अंसारी, मोहम्मद तस्लीम अंसारी, गुड्डू खान, आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Janta Ka Sach News