ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन ने बेअंत सिंह को बनाया राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
संगठन के राष्ट्रीय महानिदेशक एवं राष्ट्रीय सचिव ने संयुक्त रूप से दी नियुक्ति
नई दिल्ली।
ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से कार्यरत ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन ने आज एक अहम फैसला लेते हुए इंडिपेंडेंट इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के प्रधान संपादक बेअंत सिंह को संगठन का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। यह निर्णय यूनियन के राष्ट्रीय महानिदेशक एवं राष्ट्रीय सचिव द्वारा संयुक्त रूप से लिया गया।
इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बेअंत सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनके अनुभव व नेतृत्व में संगठन की मीडिया गतिविधियाँ और अधिक प्रभावी होंगी।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए बेअंत सिंह ने संगठन के प्रति आभार जताया और कहा कि वे युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय पटल पर मजबूती से उठाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के लिए मीडिया की भूमिका अहम है, और वे इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएंगे।
पूरे संगठन में इस नियुक्ति पर हर्ष की लहर है और सोशल मीडिया समेत विभिन्न मंचों पर उन्हें शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।



