Advertisement

थाना इज्जतनगर पुलिस ब एस ओ जी टीम द्वारा चैन छिनैंती शातिर चोर को किया गिरफ्तार ।


बरेली ब्रेकिंग न्यूज।

थाना इज्जतनगर पुलिस ब एस ओ जी टीम द्वारा चैन छिनैंती शातिर चोर को किया गिरफ्तार ।

हवीबुल हसन पुत्र अलीहसन निवासी थाना कुबर गांव जनपद बदायूं ने 4/6/025 को बजरंग ढाबा पीलीभीत बाईपास रोड से समय रात्री 7 बजे एक महिला की चैन छीन कर भाग गया था।उसके बाद जैन हैस्पिटल बदायूं से रात्री 8 बजे एक महिला से चैन छीन कर भाग गया इसी प्रकार से तीन महिलाओं की छीन चुका था।

बजरंग ढाबा पर रात्री 7 बजे जब चैन छीन कर भाग गया था उसके महिला ने थाना इज्जतनगर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत के आधार पर थाना प्रभारी इज्जतनगर ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

आज दिनांक मुखबिर की सूचना पर थाना बारादरी के पास इजाज नगर गौटिया करीम मस्जिद के पास से हबीब हसन पुत्र अलीहसन को थाना प्रभारी इज्जतनगर ब एस ओ जी टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

जिसके खिलाफ मुकदम अपराध संख्या 523/25 धारा 304/2 बीएनएस के तहत पहले से ही पंजीकृत किया गया था पूछताछ में पता चला की थाना बदायूं में भी 307 धारा 273/25 बीएनएस दर्ज है ।
धारा 317/25 की और बढ़ौतरी की गई ।जिसके पास से तीन चैन छिनैती की ब मोटर साइकिल पैसन प्रो ,जिसका नंबर यूपी 24 ae 5854 हैं ।

हबीब हसन एक शातिर चोर ही नही कुख्यात बदमाश है ।
जो की अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट बदल कर चोरी करता था ताकि पुलिस के पकड़ में न आ सके।

लेकिन कोई भी मुजरिम हो अगर पुलिस चाहे तो बच नहीं सकता एक न दिन एक दिन पुलिस उसको पकड़ ही लेती।

उपरोक्त अपराधी को थाना इज्जतनगर पुलिस ने पकड़ कर न्यायालय के समक्ष पेस किया ।

जिला ब्यूरो चीफ बरेली।
हरीश कुमार गौतम

Janta Ka Sach News