Advertisement

हज 2026 हेतु आनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित

हज 2026 हेतु आनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित

बहराइच 10 जुलाई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो. खालिद ने बताया कि हज-2026 हेतु आनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित है। आवेदन के समबन्ध में उ.प्र. राज्य हज समिति द्वारा जारी दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए श्री खालिद ने बताया कि पासपोर्ट मशीन पठित होना चाहिए हस्तलिखित मान्य नही होगा। आवेदन की अन्तिम तिथि 31 जुलाई या उससे पूर्व का जारी किया हुआ पासपोर्ट जिसकी वैधता 31 दिसम्बर 2026 तक होना अनिवार्य है।

श्री खालिद ने बताया कि हज-2026 हेतु सामान्य 40 दिवस की यात्रा के अतिरिक्त छोटी 20 दिवसीय हज यात्रा हेतु आवेदन करने का विकल्प भी रखा गया है जिसमें कम सीटे उपलब्ध है एवं व्यय अधिक होने की सम्भावना है, तथा ऐसा विकल्प चयनित करने वालों के लिए मात्र 07 उड़ान स्थल अहमदाबाद, बैंगलोर, चेन्नई, कोच्चि, दिल्ली, हैदराबाद व मुम्बई निर्धारित हैं। सामान्य यात्रा हेतु निर्धारित शर्ते हज 2025 की भाति ही रहंेगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक हज यात्रियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय पासपोर्ट साइज फोटो, पासपोर्ट का प्रथम व अन्तिम पृष्ठ, ऐडरेस प्रूफ, बैंक खाते का विवरण जिसमे निरस्त चेक अथवा बैंक पासबुक की प्रति भी आवदेनकर्ता को अपलोड करनी होगी।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने इच्छुक हज यात्रियों को सुझाव दिया है कि फार्म भरने से पूर्व हज कमेटी ऑफ इण्डिया तथा उ.प्र. राज्य हज समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा निर्देशों का अवलोकन अवश्य कर लें। उन्होंने बताया कि हज-2026 हेतु अधिकतम 05 लोग एक साथ आवेदन कर सकते है परन्तु सभी आवेदनकर्ता का एक ही श्रेणी का होना एवं स्वयं का मोबाइल नम्बर अंकित करना आवश्यक होगा। बिना महरम की श्रेणी अन्तर्गत 65 वर्ष व 65 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। हज यात्रियों को ऑनलाइन आवेदन उपरान्त आवेदन फार्म का प्रिन्टआउट डाउनलोड कर उ.प्र. राज्य हज समिति को उपलब्ध कराना होगा।

 

Janta Ka Sach News