115 समितियों/सहकारी संघ पर की जा रही है 2000 मै.टन यूरिया की आपूर्ति
स्टेट ब्यूरो चीफ अब्दुल नासिर 
बहराइच 09 जुलाई। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने बताया कि जनपद की साधन सहकारी समितियों/सहकारिता क्षेत्र के उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर 2607 मै.टन यूरिया व 473 मै.टन डी.ए.पी. उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त जनपद की 115 समितियों/सहकारी संघ पर 2000 मै.टन यूरिया की आपूर्ति की जा रही है। जिन समितियों पर डी.ए.पी. की उपलब्धता नही है वहां पर डी.ए.पी. की उपलब्धता सुनिष्चित कराने हेतु सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता, बहराइच को पत्र प्रेषित कर दिया गया है। श्री यादव ने बताया कि जनपद के निजी उर्वरक विक्रेताओं के यहां वर्तमान में 17632 मै.टन यूरिया व 1226 मै.टन डी.ए.पी. उपलब्ध है। वहां से भी किसान बन्धु निर्धारित मूल्य पर डी.ए.पी. व यूरिया क्रय कर फसलोें की बुआई/रोपाई समय से कर सकते हैं।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि उर्वरक प्राप्त करने मे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कृषकगण कन्ट्रोल रूम के मो.न. 7839882245, 9839701048 एवं 8423270566 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। श्री यादव ने बताया कि उर्वरक वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर सम्बन्धित विक्रेताओं के विरूद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 व आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के प्राविधानों के तहत कड़ी कार्यवाही की जायेगी। कन्ट्रोल रूम प्रत्येक कार्य दिवस मे प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक चालू रहेगा।


