Advertisement

जनपद बहराइच नानपारा थाना क्षेत्र के राजा बाजार चौकी इंचार्ज द्वारा शिया धर्मगुरु का अपमान कर धार्मिक भावनाएं आहत करने के संबंध बहराइच जनपद की नानपारा विधानसभा के अंतर्गत राजा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी राम कोविंद वर्मा द्वारा 10 मुहर्रम के शांतिपूर्ण जुलूस के दौरान एक अत्यंत निंदनीय, अमर्यादित और साम्प्रदायिक भावना को भड़काने वाली कार्रवाई की गई।

जनपद बहराइच
नानपारा थाना क्षेत्र के राजा बाजार चौकी इंचार्ज द्वारा शिया धर्मगुरु का अपमान कर धार्मिक भावनाएं आहत करने के संबंध
बहराइच जनपद की नानपारा विधानसभा के अंतर्गत राजा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी राम कोविंद वर्मा द्वारा 10 मुहर्रम के शांतिपूर्ण जुलूस के दौरान एक अत्यंत निंदनीय, अमर्यादित और साम्प्रदायिक भावना को भड़काने वाली कार्रवाई की गई।

उन्होंने सार्वजनिक रूप से शिया समुदाय के प्रतिष्ठित धर्मगुरु आयतुल्ला सैय्यद अली हुसैनी खेमनाई साहब की तस्वीर को फाड़ा और उन्हें “आतंकवादी” जैसे अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया। यह आचरण न केवल शिया समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है, बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार की धर्मनिरपेक्ष और संवैधानिक छवि को भी नुकसान पहुंचाता है।

उक्त घटना को घटित हुए लगभग 72 घंटे बीत चुके हैं, परंतु अब तक न तो आरोपी चौकी प्रभारी के विरुद्ध कोई जांच, कार्यवाही अथवा प्रशासनिक निर्णय लिया गया है, और न ही पीड़ित समुदाय की कोई सुनवाई हुई है। इससे आम जनमानस में प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर गहरी नाराज़गी और असंतोष व्याप्त है।

हमारी पार्टी निम्नलिखित मांग करती है:

आरोपी चौकी प्रभारी राम कोविंद वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए।

उनके विरुद्ध धार्मिक भावनाएं आहत करने और शांति भंग करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की जाए।
पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से करवाई जाए।
क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग के समस्त कार्मिकों को सख्त दिशा-निर्देश दिए जाएं।
पीड़ित शिया समुदाय से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगी जाए और उन्हें न्याय का आश्वासन दिया जाए।

यदि अगले 48 घंटों के भीतर उपरोक्त बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई नहीं की जाती, तो आम आदमी पार्टी जनपद बहराइच लोकतांत्रिक तरीक़े से धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन करने के लिए विवश होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

आपसे शीघ्र एवं न्यायपूर्ण कार्यवाही की अपेक्षा है।फिरोज़ हैदर जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी जनपद बहराइच
मो: 9120091000

Janta Ka Sach News