Advertisement

जनपद बहराइच थाना रामगांव क्षेत्रअतर्गत दो  पक्षों के बीच ईट पत्थर जमकर चले  हिन्दी राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र जनता का सच स्टेट ब्यूरो चीफ अब्दुल नासिर नानपारा बहराइच 

जनपद बहराइच थाना रामगांव दो पक्षों के बीच जम कर चाले ईट पत्थर

दिनांक 07 जुलाई 2025 को दोपहर करीब 12:00 बजे ग्राम हमीनपुर खरीटिया में दो पक्षों के बीच ईट पत्थर चलने की सूचना प्राप्त हुई ,उक्त सूचना पर थाना प्रभारी रामगांव श्री राजकुमार पांडे थाने की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो ज्ञात हुआ कि वर्तमान प्रधान पप्पू उर्फ अब्दुल गफ्फार पुत्र अब्दुल जब्बार एवं पूर्व प्रधान जवाहर पुत्र बाबू खान के बीच पुरानी रंजिस को लेकर दोनों पक्षों के समर्थको के बीच ईंट पत्थर चल रहे थे, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस द्वारा मौके पर शांति भंग में 06 व्यक्तियों को हिरासत पुलिस ने लिया गया है तथा हल्का प्रभारी उ0 नि0 श्री हरिनाथ यादव की लिखित तहरीर पर थाना रामगांव में मुकदमा अपराध संख्या 283 /25 धारा 189,182, 352,115 ,125 भारतीय न्याय संगीता एवं धारा 7 CLA Act बनाम 24 नामजद एवं 40 व्यक्ति अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है, अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Janta Ka Sach News