
रिपोटर अमृत कुमार पाण्डेय तहसील धनघटा संत कबीर नगर जनता का सच
नाथनगर मंडल के अलीनगर स्कूल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई
अलीनगर (नाथनगर): भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर आज नाथनगर मंडल अंतर्गत अलीनगर स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के आदर्शों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद राय, मिंटू राय, बुदिसागर पांडेय, और भारतीय जनता पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष दिनेश चौधरी, विजय शंकर राय, धनुषधारी सिंह, जुगगीलाल शर्मा, कपिल चौधरी सहित कई पार्टी कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमें सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी ने डॉ. मुखर्जी के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्रहित में उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना था कि देश एक झंडा, एक निशान और एक विधान के तहत एकजुट हो। उनके संघर्ष और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।


