Advertisement

दिनांक 6 7 2025 को लगभग 23:00 बजे थाना रेवती अंतर्गत ग्राम खारिक में ताजिया वापस आने के समय मारपीट वह गोली चलने की घटना प्राप्त हुई


बलिया के रेवती थाना अंतर्गत ताजिए को लेकर मारपीट बवाल

(संवाददाता बलिया)/_ संवाददाता पवन जायसवाल की रिपोर्ट= दिनांक 6 7 2025 को लगभग 23:00 बजे थाना रेवती अंतर्गत ग्राम खारिक में ताजिया वापस आने के समय मारपीट वह गोली चलने की घटना प्राप्त हुई है। सूचना पाकर तत्काल पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह अपनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो पता चला कि सुबह मोहर्रम में ताजिए निकालना के रास्ते में विवाद को लेकर घर के सामने तार को लेकर विवाद हो गया था ।जब ताजिया कर्बला से वापस आया उसी स्थान पर मारपीट हो गया जिसमें एक पक्ष के चार लोगों की चोट आई है जिसमें दो लोगों को फायर आर इंजरी होना प्रतीत हो रहा है चारों को इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है जिसमें दो लोगों को सिर में गंभीर चोट आई है एक पेट व एक व्यक्ति के हाथ की कलाई में चोट आई है दो लोगों को बेहतर इलाज हेतु वाराणसी रेफर कर दिया गया है परिजनों से तहरीर प्राप्त कर नियम अनुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है मौके पर उच्च अधिकारी गण पुलिस फोर्स के साथ मौजूद है कानून व्यवस्था संबंधित कोई समस्या नहीं है पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है पूरी फोर्स मौके पर लगा दी गई है

Janta Ka Sach News