Advertisement

नाबालिग से हैवानियत: महिला थाने में तैनात हेड कांस्टेबल पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोप, सस्पेंड कमल कांत दुबे जिला संवाददाता फर्रुखाबाद


नाबालिग से हैवानियत: महिला थाने में तैनात हेड कांस्टेबल पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोप, सस्पेंड कमल कांत दुबे जिला संवाददाता फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद नवाबगंज महिला सुरक्षा के जिम्मेदार कहे जाने वाले एक पुलिसकर्मी ने ही हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। महिला थाने में तैनात हेड कांस्टेबल विनय चौहान को नवाबगंज क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ कार में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपी सिपाही ने उनकी बेटी को स्कूल जाते समय जबरन कार में बैठाया और तमंचे के बल पर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया
पीड़िता के पिता ने यह भी सनसनीखेज दावा किया है कि पुलिस अधिकारी उन्हें 7 लाख देकर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। इस गंभीर मामले में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने तत्काल प्रभाव से आरोपी हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है और जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद राजेश द्विवेदी को सौंपी गई है
थाना अध्यक्ष नवाबगंज विद्यासागर तिवारी ने बताया कि आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। वहीं पीड़िता के बयान भी पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। आरोपी सिपाही विनय चौहान पहले भी विवादों में घिरा रहा है

Janta Ka Sach News