
महराजगंज, 02 जुलाई 2025, संचारी रोग अभियान के तहत आज नगर पालिका परिषद महराजगंज द्वारा वार्ड नं. 02 बैकुंठपुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान वार्ड में नालियों की सफाई कराई गई। झाड़ियों की कटाई का कार्य कार्य गया। इसके अलावा वार्ड में एंटी लार्वा का छिड़काव, फॉगिंग और चूना व ब्लीचिंग का छिड़काव भी कराया गया। ईओ नगर पालिका आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय का निर्देश है कि संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े के दौरान विभिन्न वार्डों में लगातार सफाई अभियान चलाया जाए। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार 01 जुलाई को वार्ड नं. 01 अंबेडकर नगर में साफ–सफाई का कार्य कराया गया और आज वार्ड नं. 02 बैकुंठपुर में सफाई अभियान चलाया गया। कल दिनांक 03 जुलाई को वार्ड नं. 03 नेहरू नगर में व्यापक पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 01 वार्ड में सघन सफाई अभियान चलाया जाएगा, जबकि नियमित सफाई के काम भी चलते रहेंगे।


