Advertisement

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति की बैठक पत्रकार सुरक्षा चिकित्सा सहित कई सुविधाओं पर हुई चर्चा हिन्दी राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र जनता का सच स्टेट ब्यूरो चीफ अब्दुल नासिर

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति की बैठक

पत्रकार सुरक्षा चिकित्सा सहित कई सुविधाओं पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय जजमेंट बहराइच। जनपद बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र स्थित श्री रामलाल शर्मा विद्या मंदिर मटेरा बाजार विद्यालय प्रांगण में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति की बैठक संपन्न हुई, इस तहसील स्तरीय बैठक के मुख्य अतिथि एसपी मिश्रा ने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित किया। सर्वप्रथम विद्यालय संरक्षक रमेश कुमार शर्मा द्वीप प्रज्वलित मां सरस्वती की वंदना की तत्पश्चात पत्रकार आशीष शर्मा, रामेश्वर सिंह भदोरिया, अमरीक सिंह, अब्दुल नासिर, विवेक शुक्ला ने फूल मालाओं से अपने मुख्य अतिथि एसपी मिश्रा, अमरीक मित्तल उर्फ डब्बू भैया, रमेश कुमार शर्मा का माल्यार्पण किया। जिला अध्यक्ष एसपी मिश्रा ने पत्रकारों की सुरक्षा,चिकित्सा सुविधा, परिवहन सुविधा, सहित अन्य कई सुविधाओं के बारे में विचार विमर्शकर प्रदेश अध्यक्ष से इन मुद्दों पर संगठन के माध्यम से आगे विचार विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया समाज सेवी अमरीक मित्तल (डब्बू भैया) और विद्यालय संरक्षक रमेश कुमार शर्मा ने मुख्य अतीत को अंग वस्त्र और प्रतिमा भेंट की। सभी पत्रकार साथियों को डायरी व पेन से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामचंद्र वर्मा के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष के द्वारा जिला महामंत्री विनय कुमार रस्तोगी अंग है कि वस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजक आशीष कुमार शर्मा के द्वारा किया गया। विनय कुमार रस्तोगी आशीष शर्मा, विवेक शुक्ला, अब्दुल नासिर, फ़राज़ खान ,मो शोएब सिद्दीकी शिवम पांडे, विजय बाजपेई, प्रेमनाथ मिश्रा, अनुजकनौजिया, अनुज जायसवाल, वसीम खान, अमरीक सिंह, सोनू सिद्दीकी, मगन बिहारी वाजपेई, विमल कुमार आर्या, राहुल वर्मा,सहित सैकड़ों पत्रकारों की उपस्थिति में यह बैठक संपन्न हुई।

Janta Ka Sach News