
*नानपारा बलहा के अंतर्गत बाल विकास परियोजना के द्वारा चलाए जा रहा है ई, केवाईसी अभियान *।*जिन आंगनबाड़ी कार्यकत्री ई केवाईसी शून्य होगी उनका मानदेय रोक दिया जाएगा* ।
=======================
बाल विकास परियोजना अधिकारी विमला देवी ने बताया कि जिन आंगनबाड़ी कार्यकत्री की ई केवाईसी शून्य है उनका मानदेय रोक दिया जाएगा।
=======================
बहराइच जिला के अंतर्गत नानपारा बलहा में बाल विकास परियोजना अधिकारी विमला देवी ने बताया कि
जिला कार्यक्रम अधिकारी महोदय के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिन आंगनवाड़ी द्वारा लाभार्थियों की ई, केवाईसी के साथ फेस कैपचरिंग शून्य है उन सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय अग्रिम आदेश तक बाधित किया जाता है। बाल विकास परियोजना अधिकारी बलहा विमला कुमारी ने सभी लाभार्थियों से अनुरोध किया है। की सभी लाभार्थी अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक तत्काल कराले नहीं तो आप सभी का खाद्यान्न नहीं मिलेगा।
बाल विकास परियोजना में लाभार्थियों को ई केवाईसी इसलिए कराया जा रहा है ताकि योजना के तहत मिलने वाले लाभों से पारदर्शिता और सही लाभार्थी तक उनकी पहुंच सुनिश्चित की जा सके । इसके अलावा ई केवाईसी से लाभार्थियों के डाटा को अपडेट रखने और धोखाधड़ी को रोकने में भी मदद मिलेगी।
ई केवाईसी के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि केवल वास्तविक लाभार्थियों को इस योजना का लाभ उठा सकेंगे इससे यह भी सुनिश्चित होता है कि सरकार द्वारा आवंटित धन सही हाथों में जा रहा है सही लाभार्थियों तक पहुंचाने की प्रक्रिया का कार्यक्रम ई केवाईसी या सुनिश्चित करता है की योजना का लाभ उन लोगों तक पहुंचे जिनके लिए यह वास्तविक में बनाया गया है इससे यह भी सुनिश्चित होता है कि कोई भी अपात्र व्यक्ति इस योजना का लाभ न पाए।
ई केवाईसी के माध्यम से लाभार्थियों का डाटा को नियमित रूप से अपडेट किया जाता है जिससे यह सुनिश्चित होता है कि विभाग के पास हमेशा सही जानकारी उपलब्ध रहेगी जो धोखाधड़ी से रोकने में आसानी होगी इस ई केवाईसी लाभार्थियों का डाटा को सुरक्षित रखने के लिए और धोखाधड़ी से रोकने के लिए कारगर होगा।
पोस्ट ट्रैकर एप के जरिए बाल विकास परियोजना के तहत पोषण ट्रैकर एप का उपयोग लाभार्थियों के ई केवाईसी और डाटा प्रबंधन के लिए किया जा रहा है।
कुल मिलाकर ई केवाईसी एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जो बाल विकास परियोजना को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में मदद करती है साथ ही साथ सभी लाभार्थियों को आदेशित किया जाता है कि जिन लाभार्थियों का आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है वह तत्काल जाकर मोबाइल नंबर आधार से लिंक कराके सुनिश्चित कर लें ।
अन्यथा किसी प्रकार का लाभ प्राप्त नहीं कर पाएंगे।


