Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना एका पुलिस टीम द्वारा 24 घण्टे के अन्दर नाबालिग बच्चे के साथ गलत काम करने वाले वाँछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में किया गया गिरफ्तार ।


Breking news: जिला संवाददाता अंकुश दिवाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना एका पुलिस टीम द्वारा 24 घण्टे के अन्दर नाबालिग बच्चे के साथ गलत काम करने वाले वाँछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में किया गया गिरफ्तार ।

👉 पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त अवनीश पैर में गोली लगने से हुआ घायल……
👉 अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस बरामद…
👉 घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उपचार हेतु जिला अस्पताल में किया गया भर्ती.*.

दिनांक 21.06.2025 को ग्राम उजीरपुर निवासी वादिया द्वारा एक नाबालिग बच्चे के साथ गलत काम करने व अभियुक्त के घर पर शिकायत करने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग जाने के सम्बन्ध में थाना एका पर मु0अ0सं0 153/2025 धारा 352,351(2) बीएनएस व 5M/6 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जसराना व क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना एका पर पंजीकृत मु0अ0सं0 153/2025 धारा 352,351(2) बीएनएस व 5M/6 पोक्सो एक्ट के अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 02 पुलिस टीमों का गठन किया गया था । इसी क्रम में आज दिनांक 22-06-2025 को थाना एका पुलिस टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि थाना एका पर पंजीकृत मु0अ0सं0 153/2025 से सम्बन्धित अभियुक्त फरीदा मोड़ से कैलई रामपुर चौराहे की ओर जाने वाले रास्ते पर ट्यूबेल के पास छुपा हुआ है । उक्त सूचना पर थाना एका पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रामपुर चौराहा पर व आस पास सघन चैकिंग की जा रही थी चैकिंग के दौरान ट्यूबेल के पास पुलिस टीम को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति छुपने का प्रयास करने लगा पुलिस टीम द्वारा जब उसे आबाज दी गयी और पास आने को बुलाया गया तो उक्त संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया । पुलिस टीम द्वारा खुद को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ की गयी जबावी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लग गयी । अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं । घायल अभियुक्त की पहचान अवनीश पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम उजीरपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है जो थाना एका के मु0अ0सं0 153/2025 में वांछित चल रहा अभियुक्त है । घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है

Janta Ka Sach News