
फिरोजाबाद/24 जून/सू0वि0/
*आयुक्त महोदय ने फिरोजाबाद स्मार्ट सिटी के विभिन्न परियोजनाओं का किया निरीक्षण, सम्बन्धितों को दिए निर्देश।*
जिला संवाददाता अंकुश दिवाकर
फिरोजाबाद. मा0 आयुक्त महोदय आगरा मंडल आगरा श्री शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा फिरोजाबाद स्मार्ट सिटी के क्रियात्मक और निर्माणाधीन परियोजनाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर वहां की प्रगति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिलाधिकारी रमेश रंजन नगर आयुक्त रिषिराज भी उपस्थित रहे। इस दौरान सर्वप्रथम आयुक्त महोदय ककरऊ कोटी स्थित निर्माणाधीन नगर निगम के जोनल ऑफिस को देखने गए। निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा था, मैनपॉवर बढ़ाने के साथ ही साथ भवन निर्माण को ससमय पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं भविष्य में इसी भवन को नगर निगम के मुख्य कार्यालय के रूप में प्रयोग किए जाने पर विचार करते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर में आवश्यक बदलाव हेतु निर्देश दिए।उन्होंने परिसर में व्यापक पैमाने पर पौधरोपण करने के निर्देश दिए, साथ ही साथ यहां के आवागमन के मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए, साथ ही उन्होंने इस निर्माणाधीन भवन में प्राकृतिक प्रकाश के आवागमन की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
इसके पश्चात आयुक्त महोदय भारत सरकार द्वारा 97 लाख की लागत से निर्मित ग्रीन क्रीमीटोरियम का निरीक्षण करने गए, जहां पर उन्हें बताया गया कि यह क्रीमीटोरियम पूरी तरह गैस आधारित है, इसलिए इससे किसी प्रकार का कोई पर्यावरणीय प्रदूषण नहीं होगा, इसका निर्माण 26.6.2024 को प्रारंभ हुआ था और 29.9.2024 को पूर्ण हुआ है, इसके पश्चात आयुक्त महोदय गांधी पार्क स्थित सीनियर केयर सेंटर देखने गए, इसका निर्माण 153.08 की लागत से निर्मित किया गया है। अवगत कराया गया कि इसका 98 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, शीघ्र संपूर्ण कार्य पूर्ण हो जाएगा। महोदय ने निर्देश दिए कि सेंटर का जल्द संचालन शुरू किया जाए।
इसके अलावा आयुक्त महोदय पालीवाल ऑडिटोरियम का निरीक्षण करने गए, जहां आयुक्त महोदय को अवगत कराया गया कि इसका संपूर्ण कार्य जुलाई तक पूरा हो जाएगा। इस हॉल निर्माण हेतु 2.74 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ था, इसमें नगर निगम और पर्यटन द्वारा 50 प्रतिशत-50 प्रतिशत की धनराशि खर्च की जा रही है, यह हॅाल आने वाले समय में सांस्कृतिक गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र होगा। जिलाधिकारी ने आयुक्त महोदय को अवगत कराया कि इसी तरह का एक और ऑडिटोरियम कलेक्ट्रेट सभागार परिसर में निर्मित किया जा रहा है।


