Advertisement

चारागाह की भूमि पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर बना रखा था भाया जी फार्म हाऊस आरटीआई ने खोली पोल — राजा भईया ने डीएम, एसपी को कराई शिकायतें दर्ज


चारागाह की भूमि पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर बना रखा था भाया जी फार्म हाऊस आरटीआई ने खोली पोल — राजा भईया ने डीएम, एसपी को कराई शिकायतें दर्ज

पिछले तीन चार सालों से सरकारी भूमि पर चल रहा था अवैध फार्म हाऊस, ज़िम्मेदारों के खिलाफ भी हो कानूनी कार्यवाही– एडवोकेट तोमर

(सवाई माधोपुर) — जिले की सवाई माधोपुर शहरी तहसील की पंचायत मथुरा पुरा आटून के पच्चीपुला गांव में पिछले तीन चार सालों से कुछ दबंगों ने सरकारी चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जा करके लगभग पैंतीस फीट लम्बा और तीस फीट चौड़ा भाया जी फार्म हाऊस के नाम से एक फार्म हाऊस बनाने और चलाने का मामला सामने आया है जिसे दबंगों द्वारा अपने निजी फायदे और मुनाफे के लिए इस्तेमाल किया जाता था निःसंदेह यह अवैध फार्म हाऊस संबंधित सरकारी अधिकारियों की मिली भगत से ही यहां अवैध रूप से चलाया जा रहा था,पिछले कई वर्षों में यह फॉर्म हाउस आस पास के क्षेत्रों में काफी चर्चित भी हो गया था, लेकिन हिन्दुस्तान शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख और दिल्ली हाई कोर्ट के एडवोकेट राजेन्द्रसिह सिंह तोमर राजा भईया ने एक आरटीआई लगा कर इस पूरे गोलमाल की पोल खोल दी है, राजा भईया ने आज पत्रकारों को इस बाबत प्रेस नोट एवं आरटीआई जवाब की तथा अपनी ओर से सवाई माधोपुर के जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, थाना प्रभारी थाना मान टाऊन को दी गई शिकायतों की प्रतियां देते हुए बताया कि उन्हें उपरोक्त ग्राम के ही किसी व्यक्ति ने सरकारी भूमि पर इस अवैध कब्जे के बारे में बताया था जिसको पुख्ता करने के लिऐ उन्होंने तहसीलदार सवाई माधोपुर के समक्ष एक आरटीआई आवेदन लगा सूचनाऐं एकत्र की, जिसमें तहसीलदार ने उन्हें हल्का पटवारी आटून कलां की ओर से बिंदुबार दी गई जानकारी के अनुसार सूचना देते हुए बताया कि उपरोक्त गांव पच्चीपुला में पिछले तीन चार वर्ष पुराना यह भाया जी फार्म हाऊस खसरा नंबर 708 के अनुसार गै.मु.चारागाह की सरकारी भूमि पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर बनाया हुआ है जिसकी लंबाई चौड़ाई 35 X 30 फीट लगभग है, राजा भईया ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह अवैध कब्जा संबंधित जिम्मेवार सरकारी अधिकारियों की मिली भगत से ही दबंगों द्वारा किया गया है वर्ना तीन चार वर्षों से आज तक इस अवैध निर्माण को समय रहते क्यों नहीं तोडा गया और आखिर क्यों सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा कर कानूनी कार्यवाही नहीं कराई गई, इन सभी तथ्यों एवं आरटीआई से प्राप्त सूचना की प्रतियों के साथ आज राजा भईया ने एक जागरूक नागरिक का फर्ज निभाते हुए उपरोक्त सभी अधिकारियों को लिखित शिकायतें भेज कर सभी दोषियों और संबंधित जिम्मेवार सरकारी अधिकारियों के विरुद्ध भी नियमानुसार विभागीय एवं कानूनी कार्यवाही करने व एफआईआर दर्ज कराने और तत्काल इस अवैध फार्म हाऊस को ध्वस्त कर सरकारी चारागाह भूमि मुक्त कराने की मांग की है अन्यथा उन्होंने इस पूरे प्रकरण को राजस्थान उच्च न्यायालय में ले जाने की चेतावनी भी दी है अब देखना होगा कि कब तक और किस किस पर कार्यवाही होती है । ————- जारीकर्ता राजेन्द्रसिंह तोमर राजा भईया एडवोकेट दिल्ली हाई कोर्ट एवं राष्ट्रीय प्रमुख हिन्दुस्तान शिवसेना मो न-9811371054=9818951279,

Janta Ka Sach News