
कुशालगढ़ क्लब द्वारा उप जिला कारागृह में स्टाफ और बंदियों को करवाया योग।
करो योग रहो निरोग – जेलर सुखवीर सिंह
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
गंगापुर सिटी में 11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कुशालगढ़ क्लब द्वारा उप जिला कारागृह में जेलर सुखवीर सिंह के निर्देशन में स्टॉप ओर बंदियों को योग गुरु गोविंद नारायण शर्मा के द्वारा योगासन करवाया गया। योगासन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जेलर सुखवीर सिंह,विशिष्ट अतिथि कुशालगढ़ क्लब चेयरमैन राजा लक्ष्मी कांत शर्मा, योग गुरु ओर गौ सेवा समिति अध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कुशालगढ़ क्लब चेयरमैन लक्ष्मी कांत शर्मा ने बंदियों और स्टाफ को योग के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। योग गुरु गोविंद नारायण द्वारा सभी योग करवाया गया और योग ओर आसनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जेलर सुखवीर सिंह ने बंदियों को प्रतिदिन योगाभ्यास करने को कहा और योग गुरु गोविंद नारायण शर्मा और क्लब के कार्यों की सराहना की।
इस मौके पर क्लब चेयरमैन राजा लक्ष्मी कांत शर्मा, योगगुरु गोविंद नारायण शर्मा,किशन शर्मा, जेलर सुखवीर सिंह, गफूर अहमद,रेखा मीणा,प्रेमचंद,विदेश कुमार,समय सिंह,हरकेश, कृष्ण कुमार, कृष्णा चोपडा, ओम प्रकाश,राजाराम,आशुतोष लोकेश सहित 80 बंदी मौजूद रहे।


